आज 25 सितंबर 2026 को श्री गुरु हरकिशन साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब की एनएसएस यूनिट एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह सोनी द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, अंबाला यूनिट के ASI श्री फूल सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. राम कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर डॉ. नीना कौशिक, प्रो. प्रेमलता एवं प्रो. गीता रानी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
*जागरूक युवा • स्वस्थ समाज • नशामुक्त भारत*





