सेवा ज्योति कलश यात्रा में खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब के वॉलंटियर्स ने निभाई सक्रिय भागीदारी*
अंबाला, 7 अक्टूबर। सेवा ज्योति कलश यात्रा में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब (अंबाला) के वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कॉलेज की यूथ रेड क्रॉस एवं एन.एस.एस. यूनिट से जुड़े अनेक वालंटियर्स ने यात्रा में शामिल होकर सामाजिक सेवा, मानवता एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
इस कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस काउंसलर रमनदीप सिंह और एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह सोनी वॉलिंटियर्स के साथ उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुखदेव सिंह ने वॉलंटियर्स की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।



